पिछोर: ब्रह्माकुमारीज संस्थान पिछोर द्वारा आज ग्राम पंचायत जराय में शिव बारात का आगमन हुआ, जिला पंचायत सदस्य हुए सम्मिलित।
पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जराय में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा आज शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सदस्य एवं ग्राम पंचायत के सभी शिव भक्त शामिल हुए। इसके साथ मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी जी उपस्थित रहे। जिन्होंने बारात का सम्मान सत्कार किया। बारात मुख्य मार्गो से होती हुई गीता पाठशाला केंद्र पर समापन हुई