चूरू: गांव कालुसर में नाली को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Churu, Churu | Mar 10, 2025 चूरू जिले के कालुसर गांव में नाली को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती किया गया है। ट्रोमा वार्ड में घायल 65 वर्षीय नवाब खान का इलाज चल रहा है।