मोहनलालगंज: थाने में बवाल: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानसी वर्मा ने आरोप लगाया कि सच्चिदानंद झा ने पहले उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को बिना अनुमति ले जाकर विवाद खड़ा किया था। इस मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज था। बुधवार को थाने में समझौता वार्ता के दौरान आरोपी ने महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।