रामपुर: विजयदशमी की तैयारियां मुकम्मल, कल रामपुर में होगा रावण दहन
Rampur, Rampur | Oct 19, 2026 विजयदशमी पर्व को लेकर रामपुर के रामलीला मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां कल रावण दहन किया जाएगा। मैदान में बनू बिरादरी की ओर से एक रावण का पुतला स्थापित किया गया है, जबकि दूसरा पुतला श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से लगाया गया है। कल बनु बिरादरी की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।