बिजनौर: बिजनौर में NH-34 हाईवे पर झकडी मार्ग के पास डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत, बुआ गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 22, 2026 बिजनौर में कोतवाली शहर क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घाशीवाला निवासी शाद अपनी बुआ को बुखारा से बाइक पर बिठाकर वापस घर लौट रहा था। NH 34 पर झकडी मार्ग के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी हादसे में शाद की मौत हो गई जबकि उसकी बुआ हुस्न जहां गंभीर रूप से घायल है।