तरारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। गिरफ्तार वारंटियों में भदसेरा गांव निवासी नरेश राम के पुत्र रामजी राम, मुन्ना राम, हीरालाल राम के पुत्र नरेस राम और लालजी राम शामिल हैं।