कोंडागांव: कोंडागांव में बस्तर मुन्ने अभियान शुरू, 28 गांवों में लगाए गए शिविर
जिले में “बस्तर मुन्ने” कार्यक्रम के तहत 28 गांवों में ग्राम स्तरीय शिविरों की शुरुआत की गई। इन शिविरों में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों से मौके पर ही आवेदन भी लिए जा रहे हैं। जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत भीरागांव ब, कुम्हारपारा, सिरसिबेड़ा, मसौरा, गिरोला, सातगांव, पल्ली, सितली, चिलपुटी, पलारी, डोंगरीगुड़ा सहित