चीनोर: एराय मे बनने वाले शांति धाम के सौंदर्य करण कार्य का सांसद ने किया भूमि पूजन
ग्राम पंचायत एराय में 5 लाख की लागत से बनने वाले शांति धाम के सौंदर्य करण कार्य का सांसद भारत सिंह कुशवाह ने किया भूमि पूजन। उपस्थित ग्राम वासियों को विकास कार्यों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।