देहरादून: पंचायत चुनाव को लेकर सरकार तैयार, उप समिति की रिपोर्ट आने के बाद कैबिनेट में लाया जाएगा: बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी
पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसे ही उप समिति की रिपोर्ट आएगी उसको मंत्रिमंडल के बैठक में लाया जाएगा और ओबीसी की सिफारिशो को लागू कर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराया जाएगा।