देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबडकला स्थित कैंप कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर का वितरण किया
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में नीलकंठ विहार निवासी दिव्यांग यश नेगी को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर प्रदान की। उन्होंने बताया कि यश लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जिसे देखते हुए यह सहयोग व्यक्तिगत स्तर पर किया गया। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।