डुमरांव: नया भोजपुर में मजदूरी के पैसे लूटने के लिए युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, नाखून उखाड़े और गर्म खुरपी से दागा
Dumraon, Buxar | Jun 29, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुई बर्बरता की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय निवासी नौशाद कुरैशी पिता फजल कुरैशी, जो पेशे से मिस्त्री हैं, उसको कुछ लोगों ने बंधक बनाकर अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया। घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित नौशाद कुरैशी के अनुसार, वह मजदूरी कर घर लौट रहा था।