बैरसिया: परवलिया इलाके में जन्मदिन पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत
Berasia, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल के परवलिया इलाके में जन्मदिन की पार्टी के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र अस्मित रैकवार की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अस्मित डीआईजी बंगला इलाके का निवासी था और 12वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दोस्त आलोक तिवारी का जन्मदिन मनाने 8 से 10 दोस्तों के साथ मुबारकपुर स्थित प्रिंस वाटर पार्क गया।