पलिया: पलिया कोतवाली समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब को लेकर अवैध शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। जहा आज रविवार को रात करीब 9 बजे खीरी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया है। कि पलिया कोतवाली समेत विभिन थाना क्षेत्रो में पुलिस में 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।