पलिया: मोहल्ला टेहरा शहरी में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर के बाहर गाली-गलौज कर की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कोतवाली पलिया क्षेत्र के मोहल्ला टेहरा शहरी कस्बे मे शनिवार की रात मारपीट और धमकी देने की घटना सामने आई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर पर मौजूद था तभी विपक्षी गण पीड़ित के घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। पीड़ित ने मना किया तो उक्त दबंग पुरानी रंजिश मानते हुए पीड़ित से भी गाली-गलौज करने लगे।जहां पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला किया दर्ज।