पलिया: पलिया के शारदा नदी पुल पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
पलिया-भीरा मार्ग पर शारदा नदी पुल के पास दो बाइक सवार युवकों को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही मौके पर एसडीएम पलिया हुआ पुलिस पहुंची जहां पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है घायल को पहुंचाया अस्पताल।