दनियावां: दानियावां पीएचसी में नियमित टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Daniawan, Patna | May 21, 2026 नियमित टीकाकरण को और विकसित करने के उद्देश्य से दनियावां पीएचसी में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डाक्टर एस एम त्रिपाठी व संगठन के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सुल्तान व पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुनीता ने दिया है। टीकाकरण घर-घर करने का प्रशिक्षण दिया गया है। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।