जैतपुर: बुढार क्षेत्र के हैंडपंपों में क्लोरीनेशन, जलजनित बीमारियों से बचाव की पहल
वर्षाकाल में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उपखंड बुढार सहित अन्य ग्राम पंचायतों के हैंडपंपों में क्लोरीनेशन कराया है। कार्यपालन यंत्री एस.एल. धुर्वे ने बताया कि इससे दस्त, हैजा, टाइफाइड सहित अन्य संक्रमणों के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी। जानकारी जन संपर्क विभाग ने गुरुवार दोपहर एक बजे दी ह