पन्ना: पन्ना में IPL सट्टेबाजी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो गिरफ्तार, सरगना फरार
Panna, Panna | May 18, 2026 पन्ना में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पुरुषोत्तमपुर और धाम मोहल्ला में दबिश देकर दो शातिर सटोरियों, आयुष शर्मा और अमान खान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।