दिनारा: भानस गांव से पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Jun 25, 2026 भानास गांव से दिनारा पुलिस ने मारपीट मामले में दो युवकों को किया गिरफ्तार। गुरुवार संध्या 5:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के भानस गांव से मारपीट मामले के अभियुक्त 25 वर्षीय छोटन पासवान जबकि 28वर्षीय चंदन पासवान को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।