सिकंदरा: राष्ट्रीय महासचिव के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के दो गुट भिड़े, सूर्या होटल में लात-घूंसे चले, मची अफरा-तफरी
सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित सूर्या होटल में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कांग्रेस पार्टी के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विवाद बढ़ने पर मुख्य अतिथि कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर कानपुर के लिए निकल गए। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के राष