धनोरा: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Dhanora, Seoni | Apr 28, 2026 जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनिया ग्राम पंचायत के सामने आज एक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन नागपुर से जबलपुर की ओर एक ही दिशा में जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं