हेरहंज: राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हेरहंज भाजपा का 19 मई को एक दिवसीय धरना
हेरहंज भाजपा प्रखंड कमेटी के द्वारा 19 मई 2026 दिन मंगलवार को राज्य की हेमंत सरकार द्वारा किसानों से किए गए वादा खिलाफी एवं धोखे के विरोध में भाजपा द्वारा मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस एकदिवसीय धरना में मुख्य अतिथि लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह मौजूद रहेंगे।