अरवल: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Oct 7, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी कोषांगों के नोडल व वरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्मिक, ईवीएम, प्रशिक्षण, वाहन, विधि-व्यवस्था, मीडिया, स्वीप तथा शिकायत निवारण कोषांगों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।