बांधवगढ़: उमरिया: जिंदगी बचाने निकली 108 एम्बुलेंस हादसे का कारण बनी, तीन युवक घायल
25 सोमवार समय सुबह 9 बजे जिले में मरीजों की जान बचाने वाली डायल 108 एंबुलेंस ही इस बार सड़क हादसे की वजह बन गई। जिला मुख्यालय के गौटिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही 108 एंबुलेंस ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ्