पटना ग्रामीण: चितकोहरा पुल के पास एक व्यक्ति को ऑटो लिफ्टर गैंग ने बनाया निशाना, जेब काट ले भागे 50 हजार रुपए
ऑटोलिफ्टर गैंग ने नालंदा के एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया है। पीड़ित ने बताया कि जंक्शन गोलंबर के पास से उसने एक ऑटो पकड़ा। चितकोहरा पुल के पास ऑटो वाले ने कहा कि गैस लीक हो रहा है ऑटो में आग लगने वाली है। जैसे ही वह व्यक्ति ऑटो से उतरा उसने पाया कि उसके जेब कटे हुए हैं जिसमें ₹50000 थे। वहीं मौके से ऑटो चालक भी फरार हो गया।