किरनापुर: नौतपा में बारिश से मिली राहत, किरनापुर तहसील के कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश
किरनापुर तहसील के कुछ स्थानों पर शुक्रवार लगभग दोपहर 2 बजे हल्की बारिश होने से भीषण गर्मी और नौतपा से लोगों को राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आमजन परेशान थे, लेकिन मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट महसूस की गई। हल्की बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। लोगों ने गर्मी से राहत मिलने पर खुशी जताई।