जगदलपुर: जनजातीय गौरव समाज के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में आईजी सुंदरराज पी ने बस्तरवासियों का आभार जताया
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि बस्तर की यादें हमेशा उनके दिल में बसें रहेगी यहां कार्यकाल के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों और आदिवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता केवल पुलिस की उपलब्धि नहीं है, बल्कि इसमें बस्तर वासियों की भी महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका रही है।