धनौरा: गजरौला हाईवे पर होटल संचालकों ने बनाया अवैध कट, TSI ने सभी कटों को कराया बंद
गजरौला हाईवे पर होटल संचालकों ने अवैध रूप से बने कट पुलिस ने बुलडोजर से हटवाया, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 पर यातायात प्रभारी अनुज मालिक अपनी टीम के साथ हाईवे पर पहुंच गए, यहां पर बीकानेर, मोगा, कुंदन, हल्दीराम, मोगा पंजाबी तड़का, मोगा ढाबा, हवेली, केएफसी, ऑल बैक आदि होटल संचालकों ने अवैध रूप से अपने होटल के सामने मिट्टी डालकर कट बना रखे हैं।