कुटुंबा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दूल्हे के पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की बारात निकलने के कुछ ही देर बाद दूल्हे के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम भी किया।