किस्को: लोहरदगा में अनोखा मामला: सांप के काटने के बाद घायल शख्स सांप लेकर अस्पताल पहुंचा
लोहरदगा जिले में सोमवार की शाम एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया। राणा चौक निवासी तेज नारायण अग्रवाल को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद घबराने के बजाय वे उसी सांप को पकड़कर शाम साढ़े 7 बजे सीधे सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंच गए। अस्पताल में अचानक मरीज के हाथ में सांप देखकर अफरा-तफरी मच गई। बाद में स्टाफ ने सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में बंद