किस्को: अनियंत्रित बाइक से गिरकर किसान गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बीजवाली में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान तिगरा बिजवाली निवासी विनोद पन्ना (पिता – सोमरा पन्ना) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विनोद पन्ना रविवार दोपहर लगभग 2 बजे अपने खेत में काम निपटाकर घर लौट रहे थे। वे अपनी बाइक से बीजवाली मुख्य सड़क से होकर गुजर रहे थे, तभी