किस्को: किस्को थाना में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, थाना प्रभारी सुमन मिंज ने किया ध्वजारोहण
लोहरदगा जिले के किस्को थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया गया। निर्धारित समयानुसार शुक्रवार सुबह 8:40 बजे थाना प्रभारी सुमन मिंज ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के तुरंत बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रीय गान के साथ महापुरुषों के सम्मान में नारे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिका