खजनी: लड़की के ससुराल में तस्वीरें भेजकर युवक ने तुड़वाया रिश्ता, पिता को दी धमकी, परिवार में मचा हड़कंप
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की हरकत से युवती की शादी टूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 6 मई को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। 6 अप्रैल को गांव के ही एक युवक ने उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और शादी का कार्ड बांटने पर गोली मारने की धमकी दी।