पिंड्रा: चोलापुर के दानगंज में गोमती नदी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज में गोमती नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार आधा दर्जन बच्चे गोमती नदी में स्नान करने पहुंचे थे और गहरे पानी में जाने से 5 बच्चे डूबने लगे। ऐसे में ग्रामीणों ने शोर सुनकर 3 बच्चों को बचा लिया लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए।