श्रीडूंगरगढ़: कालूबास में बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, पुलिस जांच में जुटी
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास क्षेत्र में एक बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मकान के ताले तोड़कर चांदी के सिक्के, पूजा की चांदी की थाली, पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, इनवर्टर सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। मामले को लेकर अशोक झाबक ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार कालूबास में चेतनजी माली के कुएं