गोरखपुर में विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर सांसद रवि किशन ने खुद झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। तारामंडल स्थित नौका विहार परिसर में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। रवि किशन ने लोगों से अपील की कि वे घूमने-फिरने के दौरान प्लास्टिक और कचरा इधर-उधर न फेंकें और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने में सहयोग करें।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #RaviKishan #CmYogi #YogiAdityanath