उनियारा: अलीगढ़ में स्वच्छता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली
Uniara, Tonk | Apr 19, 2026 अलीगढ़ कस्बे में स्वच्छता जागरूकता को लेकर साईकिल रैली निकाली गई। रविवार को शाम 4 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत समिति परिसर से स्वच्छता जागरूकता को लेकर साईकिल रैली रवाना हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप जैन, ग्राम विकास अधिकारी धर्मेन्द्र नायक, जितैंद्र सैन आदि मौजूद रहे।