"दिनांक 17 जुलाई 2026 को तिरहुत थाना हलियापुर क्षेत्र में एक देशी शराब की दुकान पर चोरी के प्रयास के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर जाँच के दौरान आवेदक कमलेश कुमार द्वारा यह बताया गया कि उनके शराब की दुकान पर दो-तीन दिन पहले कुछ व्यक्तियों द्वारा आकर वाद-विवाद किया गया था, जिनका नाम लवकुश निवासी रामपुर, शिवकुमार निवासी डेहरियावा एवं निक्कू निवासी तिरहुत बताया गया है एवं उनके द्वारा धमकी भी दी गई थी। जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकान पर कोई सामान चोरी नहीं हुआ है एवं आवेदक कमलेश कुमार की नामजद तहरीर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है एवं इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।" उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी वल्दीराय श्री आशुतोष कुमार द्वारा दी गयी बाइटः-