लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मडैया पंचायत वार्ड संख्या 08 के वार्ड सदस्य प्रकाश राम उर्फ प्रकाश आज़ाद ने सोमवार 3 बजे समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर जान से मारने की धमकी और मारपीट के साथ 5 लाख रंगदारी मांगने और अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की हैं।