झांसी: जिले में तीन दिन बारिश के आसार, पारा दो से चार डिग्री तक लुढ़केगा
Jhansi, Jhansi | Jun 2, 2025 अगले तीन दिन तक झांसी में तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। ऐसे में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। रविवार को दिन में धूप और उमस होने से लोगों को गर्मी ने परेशान किया। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.5 डिग्री तक पहुंच गया।