बड़ी खबर | उन्नाव
उन्नाव जिले के ग्राम नुरूल्ला नगर, पोस्ट रसूलाबाद, थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित डेढ़ौली धिनूरी में प्रसिद्ध माता गुजिंया मंदिर, जिसे लोग “सर कटी माता मंदिर” के नाम से भी जानते हैं, आस्था का एक अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध केंद्र माना जाता है। बताया जाता है कि यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना है और यहां भक्तों की गहरी श्रद्धा जुड़ी हुई है।
मान्यता है कि इस पवित्र स्थल पर आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में जल ग्रहण करते हैं और माता के दरबार की परिक्रमा करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि माता की कृपा से कई प्रकार की बीमारियों में राहत मिलती है और रोगियों को धीरे-धीरे लाभ होने लगता है।
इसी आस्था के चलते उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की भीड़ रहती है और विशेष अवसरों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर माता के दर्शन करते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।
रिपोर्ट:
ध्रुव लाल साहू
जिला संवाददाता, न्यूज़ इंडिया 24
Unnao, Unnao | Jul 29, 2026