चाचौड़ा: बीनागंज में प्राकृतिक और जैविक खेती पर किसान कार्यशाला संपन्न, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा ने किया आयोजन
Chachaura, Guna | Jun 20, 2026 चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर 20 जून को भाजपा की किसान कार्यशाला हुई। जिला अध्यक्ष ने बताया, बड़ी संख्या में शामिल महिला पुरुष किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। जलवायु परिवर्तन, जहर रहित अनाज, किसान समृद्धि, जैविक उत्पादों का निर्यात और आर्थिक मजबूती संबंधित कार्यशाला में जानकारियां दी गई।