Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
No video available

बड़वानी: #दिल्ली_किसान_सत्याग्रह के समर्थन और #काले_कृषि_कानूनों के खिलाफ #नर्मदा_बचाओ_आंदोलन की वाहन रैली शुरू

Barwani, Barwani | Dec 21, 2020

MORE NEWS

*बड़वानी आबकारी विभाग, वृत सेंधवा एवं वृत अंजड़ द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही*
बड़वानी 19 जुलाई 2026/ जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सेंधवा श्री राजेश मंडलोई , सहायक जिला आबकारी अधिकारी अंजड़ श्रीमती अभिलाषा वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा   मुखबिर की औचक सूचना पर कार्यवाही कि गई। जिसमें नवलपुरा नाले सेंधवा , अंजड़ वृत में नर्मदा किनारे, ग्राम ठीकरी, ग्राम बांदर कच्छ, ग्राम ग्राम दवाना, ग्राम नंद गांव में कुल 130 bl अवैद्य हाथ भट्ठी मदिरा एवं 950 kg महुवा लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत एक प्रकरण एवं  34/1 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये।

आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 18/7/2026 को वृत सेंधवा के AB रोड नगर सेंधवा, ग्राम गावड़ी,में होटल आशीष ढाबा, आदि किराना कोल्ड्रिग होटल,होटल आगरा ढाबा, डावर किराना, होटल महाकाल ढाबा, जय भवानी ढाबा, एम पी कोल्ड्रिग होटल में औचक चैकिंग कारवाही की गई। जिसमें कार्यवाही के दौरान कुल 1.8 bl प्लेन देशी मदिरा,2.16 bl विदेशी विस्की मदिरा, 08 bl बीयर मदिरा जब्त कि गई।

आबकारी विभाग की दो टीमों द्वारा में दिनांक 18/7/26 को कुल 11 स्थानों पर औचक दबिश कार्यवाही की गई एवं 07 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 के तहत , जिसमें एक प्रकरण धारा 34/2 के तहत दर्ज किये गया है।
कुल ज़ब्तशुदा मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,12653/ रूपये है।
 कार्यवाही में  जिला उपनिरीक्षक श्री दिलीप जायसवाल, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुश्री नेहा मौर्य,प्रधान आरक्षक श्री प्रदीप भावसार, प्रधान आरक्षक श्रीमती गंगा सोलंकी, प्रधान आरक्षक श्री इरफान अली,प्रधान आरक्षक श्री सुदेश कुमार आचार्य,  प्रधान आरक्षक श्री हुकुमचंद पाटीदार, आरक्षक श्री इमलेश पंवार, श्रीमती प्रिया सुलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक सेंधवा के. एस. मांगोदिया एवं उप निरीक्षक कमलेश बामनिया, अंजड़ द्वारा पंजीबद्ध किए गए।
आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार ज़ारी है।

*बड़वानी आबकारी विभाग, वृत सेंधवा एवं वृत अंजड़ द्वारा अवैध मदिरा पर कार्यवाही* बड़वानी 19 जुलाई 2026/ जिला कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार 18 जुलाई 2026 को जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी सेंधवा श्री राजेश मंडलोई , सहायक जिला आबकारी अधिकारी अंजड़ श्रीमती अभिलाषा वर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा मुखबिर की औचक सूचना पर कार्यवाही कि गई। जिसमें नवलपुरा नाले सेंधवा , अंजड़ वृत में नर्मदा किनारे, ग्राम ठीकरी, ग्राम बांदर कच्छ, ग्राम ग्राम दवाना, ग्राम नंद गांव में कुल 130 bl अवैद्य हाथ भट्ठी मदिरा एवं 950 kg महुवा लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम धारा 34/2 के तहत एक प्रकरण एवं 34/1 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध किए गये। आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 18/7/2026 को वृत सेंधवा के AB रोड नगर सेंधवा, ग्राम गावड़ी,में होटल आशीष ढाबा, आदि किराना कोल्ड्रिग होटल,होटल आगरा ढाबा, डावर किराना, होटल महाकाल ढाबा, जय भवानी ढाबा, एम पी कोल्ड्रिग होटल में औचक चैकिंग कारवाही की गई। जिसमें कार्यवाही के दौरान कुल 1.8 bl प्लेन देशी मदिरा,2.16 bl विदेशी विस्की मदिरा, 08 bl बीयर मदिरा जब्त कि गई। आबकारी विभाग की दो टीमों द्वारा में दिनांक 18/7/26 को कुल 11 स्थानों पर औचक दबिश कार्यवाही की गई एवं 07 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34/1 के तहत , जिसमें एक प्रकरण धारा 34/2 के तहत दर्ज किये गया है। कुल ज़ब्तशुदा मदिरा एवं सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1,12653/ रूपये है। कार्यवाही में जिला उपनिरीक्षक श्री दिलीप जायसवाल, परिवीक्षाधीन उप निरीक्षक सुश्री नेहा मौर्य,प्रधान आरक्षक श्री प्रदीप भावसार, प्रधान आरक्षक श्रीमती गंगा सोलंकी, प्रधान आरक्षक श्री इरफान अली,प्रधान आरक्षक श्री सुदेश कुमार आचार्य, प्रधान आरक्षक श्री हुकुमचंद पाटीदार, आरक्षक श्री इमलेश पंवार, श्रीमती प्रिया सुलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रकरण आबकारी उप निरीक्षक सेंधवा के. एस. मांगोदिया एवं उप निरीक्षक कमलेश बामनिया, अंजड़ द्वारा पंजीबद्ध किए गए। आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही लगातार ज़ारी है।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर*
----
*ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*
बड़वानी 19 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनुकरणीय पहल के लिए अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोडे। समस्त मंत्रीगण और उनका स्टाफ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से सभी बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं मुख्यमंत्री निवास में ही रोक दी गई।

*वरिष्ठ अधिकारी अपने वाहनों के बजाय ई-बस से हुए रवाना*
 मंत्रिपरिषद बैठक में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ अधिकारीगण भी अपने वाहनों को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर प्रातः 10 बजे इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक रूप से जगदीशपुर बैठक स्थल पहुंचें। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को परिलक्षित करती है, जिसके अंतर्गत शासन के हर स्तर पर सादगी, मितव्ययिता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है।

*जनजातीय नायकों और सुशासन पर केंद्रित रही प्रदर्शनी*
 मुख्यमंत्री निवास से चली ई-बसों के प्रति राजधानी वासी विशेष रूप से उत्सुक रहे, कई स्थानों पर ई-बसों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में पातरा पुल, लांबाखेड़ा और जगदीशपुर में प्रवेश पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक श्री विष्णु खत्री ने अंग वस्त्रम से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रवेश द्वार पर तिलक कर अभिवादन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जगदीशपुर दुर्ग में लगाई गई धरोहर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कलाकारों से संवाद भी किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजाति नायकों सहित सुशासन और शौर्य के पर्याय शासकों और राष्ट्रभक्तों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण सहित ई-बस से पहुंचे जगदीशपुर* ---- *ईधन और शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग का दिया संदेश* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में कई स्थानों पर हुआ स्वागत* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धरोहर प्रदर्शनी का किया शुभारंभ* बड़वानी 19 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्री परिषद की बैठक के लिए ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में ईधन, शासकीय संसाधनों के मितव्ययी उपयोग और सुशासन की भावना को साकार करते हुए मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ, सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री निवास से इलेक्ट्रिक बस से प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनुकरणीय पहल के लिए अपने शासकीय वाहन और सुरक्षा काफिला सीएम हाउस में ही छोडे। समस्त मंत्रीगण और उनका स्टाफ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां से तीन इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से सामूहिक रूप से सभी बैठक स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान मंत्रियों के व्यक्तिगत वाहन, पायलट और फॉलो वाहन जैसी सुविधाएं मुख्यमंत्री निवास में ही रोक दी गई। *वरिष्ठ अधिकारी अपने वाहनों के बजाय ई-बस से हुए रवाना* मंत्रिपरिषद बैठक में सम्मिलित होने वाले वरिष्ठ अधिकारीगण भी अपने वाहनों को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छोड़कर प्रातः 10 बजे इलेक्ट्रिक बस से सामूहिक रूप से जगदीशपुर बैठक स्थल पहुंचें। यह पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उस सोच को परिलक्षित करती है, जिसके अंतर्गत शासन के हर स्तर पर सादगी, मितव्ययिता और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। *जनजातीय नायकों और सुशासन पर केंद्रित रही प्रदर्शनी* मुख्यमंत्री निवास से चली ई-बसों के प्रति राजधानी वासी विशेष रूप से उत्सुक रहे, कई स्थानों पर ई-बसों पर पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्ग में पातरा पुल, लांबाखेड़ा और जगदीशपुर में प्रवेश पर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जगदीशपुर पहुंचने पर विधायक श्री विष्णु खत्री ने अंग वस्त्रम से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रवेश द्वार पर तिलक कर अभिवादन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जगदीशपुर दुर्ग में लगाई गई धरोहर प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय कलाकारों से संवाद भी किया। इस प्रदर्शनी में प्रदेश के जनजाति नायकों सहित सुशासन और शौर्य के पर्याय शासकों और राष्ट्रभक्तों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

*अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास को दें गति: सांसद श्री पटेल* 
---------
 *लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) समिति की बैठक संपन्न* 
----‐--
 *दिशा समिति की बैठक में जल जीवन मिशन,धरती आबा अभियान और खरीफ खाद वितरण की हुई समीक्षा* 

बड़वानी 19 जुलाई 2026/लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ,जनपद पंचायत पाटी के अध्यक्ष श्री थान सिंह पटेल, राजपुर अध्यक्ष श्रीमती अनिता खन्ना, ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहर, पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर परिषद पानसेमल के अध्यक्ष श्री शैलेष रमेश भंडारकर सहित समिति के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 *विभागीय योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों की गहन समीक्षा* 
बैठक में सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मप्र जल निगम की पेयजल पाइपलाइन, 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों, और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, नगरीय निकाय, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं व निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की ।

 *संवाद और समन्वय से विकास को दें गति* 
लोकसभा सांसद श्री पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी विभागीय कार्ययोजना बनाकर कार्य करें और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास को गति दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'दिशा' समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि ने खरीफ 2026 के तहत कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के समन्वय से लागू की गई 'ई-टोकन व्यवस्था' और संतुलित खाद वितरण के संबंध में जानकारी दी। इस पर सांसद ने निर्देश दिए कि विभाग जमीनी स्तर पर निरंतर संवाद बनाए रखे ताकि किसानों को नियमानुसार और समय पर खाद उपलब्ध हो सके और वितरण में उन्हें कोई परेशानी न आए।
मप्र जल निगम के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक ने बताया कि तलून खुर्द परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, सेगवाल-1 का 85% और सेगवाल-2 परियोजना का लगभग 75% कार्य पूरा हो चुका है, जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे जिले के 600 से अधिक ग्राम लाभान्वित होंगे। अतः कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सके।
बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के अंतर्गत जिले की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा एलडीएम बड़वानी व उप संचालक कृषि को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) के तहत प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी के तहत सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों तथा सांसद निधि के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

*अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जिले के विकास को दें गति: सांसद श्री पटेल* --------- *लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) समिति की बैठक संपन्न* ----‐-- *दिशा समिति की बैठक में जल जीवन मिशन,धरती आबा अभियान और खरीफ खाद वितरण की हुई समीक्षा* बड़वानी 19 जुलाई 2026/लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, जिला पंचायत सीईओ,जनपद पंचायत पाटी के अध्यक्ष श्री थान सिंह पटेल, राजपुर अध्यक्ष श्रीमती अनिता खन्ना, ठीकरी अध्यक्ष श्री मनोहर, पानसेमल अध्यक्ष श्रीमती शीला विनोद वसावे, नगर परिषद पानसेमल के अध्यक्ष श्री शैलेष रमेश भंडारकर सहित समिति के सम्मानित सदस्य एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। *विभागीय योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों की गहन समीक्षा* बैठक में सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने मप्र जल निगम की पेयजल पाइपलाइन, 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों, और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, नगरीय निकाय, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं व निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की । *संवाद और समन्वय से विकास को दें गति* लोकसभा सांसद श्री पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी विभागीय कार्ययोजना बनाकर कार्य करें और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास को गति दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'दिशा' समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उप संचालक कृषि ने खरीफ 2026 के तहत कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के समन्वय से लागू की गई 'ई-टोकन व्यवस्था' और संतुलित खाद वितरण के संबंध में जानकारी दी। इस पर सांसद ने निर्देश दिए कि विभाग जमीनी स्तर पर निरंतर संवाद बनाए रखे ताकि किसानों को नियमानुसार और समय पर खाद उपलब्ध हो सके और वितरण में उन्हें कोई परेशानी न आए। मप्र जल निगम के अंतर्गत जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान महाप्रबंधक ने बताया कि तलून खुर्द परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं, सेगवाल-1 का 85% और सेगवाल-2 परियोजना का लगभग 75% कार्य पूरा हो चुका है, जिन्हें जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। सांसद ने कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे जिले के 600 से अधिक ग्राम लाभान्वित होंगे। अतः कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण किया जाए ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति हो सके। बैठक में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के अंतर्गत जिले की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा एलडीएम बड़वानी व उप संचालक कृषि को एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एआईएफ) के तहत प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एमपीआरडीसी के तहत सड़क निर्माण व सुदृढ़ीकरण के कार्यों तथा सांसद निधि के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

*"मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन*
----
*"मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
----
*"मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
----
*"मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
----
*मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
----
*मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
----
*मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन*
----
*मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन*
----
*मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
----
*प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 898.96 करोड़ रूपये की स्वीकृति*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय*
बड़वानी,19 जुलाई 2026
 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया।मंत्रिपरिषद ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया । मंत्रि-परिषद के एक अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है।मंत्रिपरिषद ने इस कार्य के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं ।

*"मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने समानता और न्याय की भावना को समर्पित "मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन किया। साथ ही आवश्यक संवैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

*"मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया।

*"मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया।

*"मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन दिया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अधिकृत किया गया।

*मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 (निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु भूमि, निर्मित क्षेत्र तथा विन्यास निधि के प्रावधान से छूट दिया जाना) का अनुमोदन दिया।

*मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में विधेयक को प्रस्तुत करने और स्वीकृत कराने की अग्रिम कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है।

*मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधासभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया।

*मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए श्रम विभाग को अधिकृत किया गया।

*मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन*
 मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किया गया।

*प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए  776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति*
 मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।
 मंत्रि-परिषद ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन को मंजूरी दी। इन संस्थाओं में 1600 नियमित एवं 71 संविदा के नवीन पदों के सृजन तथा कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर प्रति वर्ष 122.83 करोड़ रुपए के व्यय की भी मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना और उन्नयन से क्षेत्र की जनता तथा आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।

*"मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन* ---- *"मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन* ---- *"मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन* ---- *"मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन* ---- *मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन* ---- *मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन* ---- *मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन* ---- *मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन* ---- *मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन* ---- *प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 898.96 करोड़ रूपये की स्वीकृति* ---- *मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय* बड़वानी,19 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में गौंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर के चमन महल में समानता और न्याय की भावना को समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता 2026 को विधान सभा में प्रस्तुत करने के लिए अनुमोदन किया।मंत्रिपरिषद ने 8 अन्य विधेयकों को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने के लिए भी अनुमोदन किया । मंत्रि-परिषद के एक अन्य निर्णय में प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को भी मंजूरी दी गई है।मंत्रिपरिषद ने इस कार्य के लिए 898 करोड़ 96 लाख रुपए भी स्वीकृत किए हैं । *"मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने समानता और न्याय की भावना को समर्पित "मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026" के विधेयक का अनुमोदन किया। साथ ही आवश्यक संवैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूर्ण कर मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया। *"मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश निरसन विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए विधि और विधायी कार्य विभाग को अधिकृत किया गया। *"मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक, 2026" का अनुमोदन किया। विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया। *"मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने "मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक, 2026" का अनुमोदन दिया। साथ ही विधेयक को विधानसभा में पुनःस्थापित कर पारित कराने एवं समस्त आवश्यक कार्यवाही करने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग को अधिकृत किया गया। *मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2026 (निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु भूमि, निर्मित क्षेत्र तथा विन्यास निधि के प्रावधान से छूट दिया जाना) का अनुमोदन दिया। *मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में विधेयक को प्रस्तुत करने और स्वीकृत कराने की अग्रिम कार्यवाही हेतु लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। *मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधासभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया। *मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश कोड ऑन एम्पावरिंग वर्कस्पेसेज, 2026 (मध्यप्रदेश श्रम शक्ति संहिता 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए श्रम विभाग को अधिकृत किया गया। *मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन* मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस विधेयक, 2026 का अनुमोदन दिया। साथ ही विधानसभा में अग्रिम कार्यवाही के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को अधिकृत किया गया। *प्रदेश में 73 स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति* मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के नागरिकों को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की सहज एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 73 उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सिविल अस्पताल में उन्नयन के लिए 776 करोड़ 13 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने 29 उप स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन 6-बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में और 7 संस्थाओं को 100 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन को मंजूरी दी। इन संस्थाओं में 1600 नियमित एवं 71 संविदा के नवीन पदों के सृजन तथा कुल 560 व्यक्तियों को आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से कार्य पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पर प्रति वर्ष 122.83 करोड़ रुपए के व्यय की भी मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की है। स्वास्थ्य संस्थाओं की स्थापना और उन्नयन से क्षेत्र की जनता तथा आस-पास के क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हो सकेंगी।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

बड़वानी एसपी का कड़क अल्टीमेटम! जिले में अपराधियों और अवैध धंधों पर लागू होगी 'जीरो टॉलरेंस' नीति 🚨 एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने ली थाना प्रभारियों की बड़ी अपराध समीक्षा बैठक ✨

​बैठक में अवैध शराब, सट्टा, जुआ, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चोरी और नकबजनी के मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की जाएगी। 🧐📸

​'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लापता बच्चों की तलाश तेज होगी और जनसुनवाई की शिकायतों का 07 दिनों के भीतर निराकरण करना अनिवार्य होगा। जिले की हर कड़क और पुलिस प्रशासन से जुड़ी सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝

#NimadDastakNews #BarwaniPolice #CrimeReview #ZeroTolerance #LawAndOrder

बड़वानी एसपी का कड़क अल्टीमेटम! जिले में अपराधियों और अवैध धंधों पर लागू होगी 'जीरो टॉलरेंस' नीति 🚨 एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने ली थाना प्रभारियों की बड़ी अपराध समीक्षा बैठक ✨ ​बैठक में अवैध शराब, सट्टा, जुआ, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। चोरी और नकबजनी के मामलों में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शत-प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की जाएगी। 🧐📸 ​'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लापता बच्चों की तलाश तेज होगी और जनसुनवाई की शिकायतों का 07 दिनों के भीतर निराकरण करना अनिवार्य होगा। जिले की हर कड़क और पुलिस प्रशासन से जुड़ी सटीक खबर के लिए बने रहें हमारे साथ! ⚖️🤝 #NimadDastakNews #BarwaniPolice #CrimeReview #ZeroTolerance #LawAndOrder

Barwani, Barwani | Jul 18, 2026

बड़वानी: #दिल्ली_किसान_सत्याग्रह के समर्थन और #काले_कृषि_कानूनों के खिलाफ #नर्मदा_बचाओ_आंदोलन की वाहन रैली शुरू - Barwani News