बालोद: 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ में 3000 सहायक शिक्षक करेंगे विधानसभा घेराव
Balod, Balod | Jul 11, 2026 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने 15 जुलाई को रायपुर में प्रांत स्तरीय धरना प्रदर्शन और विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। करीब 3000 शिक्षक शामिल होंगे। वेतन विसंगति, क्रमोन्नत वेतनमान, पूर्व सेवा गणना समेत अन्य मांगों को लेकर यह आंदोलन होगा।