बालोद: चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई महिला पुलिस हिरासत से फरार, SP ने लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
Balod, Balod | Jul 6, 2026 बालोद पुलिस हिरासत से चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाई गई महिला के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच में पुलिस अभिरक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।