मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर हल्ला बोल, सामाजिक न्याय पार्टी ने खून से लिखा विरोध पत्र, बोले- 'लोग गांव छोड़ने को मजबूर'
मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों और फैक्ट्रियों से फैल रहे कथित प्रदूषण के खिलाफ सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में खून से राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कश्यप ने आरोप लगाया कि प्रदूषण से पानी दूषित हो रहा है, बीमारियां बढ़ रही हैं और ग्रामीण पलायन को मजबूर हैं।