सोहागपुर: नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दीवार लेखन और बैनर-पोस्टर से प्रचार हुआ तेज़
नंदी गौ सेवा संस्थान द्वारा गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मंगलवार की देर रात में नगर में व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के गौसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन किया तथा बैनर-पोस्टर चस्पा किए। इन माध्यमों से लोगों को 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली संकीर्तन रैली में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।