चूरू: ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में पिकअप पलटने से 20 ग्रामीण घायल, 6 गंभीर घायलों को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 20, 2026 चूरू जिले के निकटवर्ती गांगियासर गांव में विजयादशमी पर लगने वाले रायमाता मेले में जा रहे ग्रामीणों की पिकअप मंगलवार को हादसे का शिकार हो गई। निराधनूं गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में पिकअप पलट गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें 6 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।