चकिया: बनारसिया माइनर के पास चकिया में पुलिस मुठभेड़, लूटकांड का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ
चकिया के सैदूपुर ज्वेलरी दुकान लूटकांड के आरोपी से पुलिस की बनरसिया माइनर के पास गुरुवार सुबह करीब 05 बजे को मुठभेड़ हो गई। वही पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मनीष कुमार यादव के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।