बालोद: सीलबंद पौवा में मिले कांच के टुकड़े, कांग्रेस नेता ने वीडियो पोस्ट कर कहा- जो भी इस शराब को पिएगा, उसकी मौत निश्चित है
Balod, Balod | Jun 4, 2026 बालोद के देशी शराब दुकान से खरीदे गए रोमियो ब्रांड के एक सीलबंद पौवा में कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आबकारी विभाग और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। घटना के सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने जांच कराने की बात कही है।